छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत, कहीं गिरेंगे ओले तो कहीं होगी बारिश

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय गर्मी का दौर जारी है। कई हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। दुर्ग-भिलाई में सुबह से सूरज का बादलों के पीछे लुका-छिपी चल रहा है। दोपहर बाद अंधड़ शुरू हुई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी ऊंचाई पर 70° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश के साथ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। इसके अलावा, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
इन मौसमी गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रभावित होगा। पूरे छत्तीसगढ़ में 21 और 22 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा।

Share this
READ MORE  पशु मित्र काल्विंग कैलकुलेटर मोबाइल एप का विमोचन एवं शुभारंभ