बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े हुए, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Share this

कोरबा। छत्तीसगढ़ में बदले मौसम से कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगई की है।

अचानक आये आंधी तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी घटना हो गई। बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वालों में कुमार (27 वर्ष )और नंद लाल यादव (35 वर्ष ) शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी अनुसार बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा गांव से सामाजिक कार्यक्रम में परिवार कोसगई गया था। बकरा भात कार्यक्रम के दौरान अचानक आंधी-तूफान शुरू होने पर परिवार के सदस्य पेड़ के नीचे जा रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। संबंधित थाना को घटना की सूचना दी गई है।

Share this
READ MORE  डिप्टी सीएम साव के भांजे की रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से मौत, फ्रेंडशिप डे पर गए थे पिकनिक