छत्तीसगढ़ में महिलाएं हर दृष्टि से स्वतंत्र और अधिकार सम्पन्न

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन द्वारा महिलाओं की दशा एवं दिशा पर विचार विमर्श

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई एवं राजनांदगाँव इकाई द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अवसर पर विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की दशा एवं दिशा पर सार्थक बातचीत हुई। विमर्श में महिला और पुरुष दोनों ही वर्ग के प्रबुद्ध सदस्यों ने अपने विचार खुलकर रखे।

आयोजन की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य शाखा सचिव एवं भिलाई इकाई चेयरमैन के. सुब्रमण्यम, भिलाई इकाई प्रेसिडेंट ऋषि कांत तिवारी एवं राजनांदगांव समन्वयक मिनेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी सदस्यों ने समवेत स्वर में स्वीकार किया कि स्त्री-पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। एक दूसरे को सम्पूर्णता प्रदान करते हुए ही अपने अस्तित्व को सार्थक कर सकते हैं। दोनों ही परस्पर सहयोग कर एक दूसरे के नकारात्मक पक्षों को और गुणात्मक विशेषताओं को उभार सकते हैं।

सदस्यों ने स्वीकार किया कि आज की महिलाओं को मर्यादा सहित सभी प्रकार की स्वतंत्रता है। यदि किसी भी स्तर पर कोई बंदिश है तो वह पुरुष वर्ग द्वारा स्त्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ही है । सदस्यों ने कहा कि स्त्री पुरुष की संपूरकता के कारण ही हमारी संस्कृति में अर्धनारीश्वर की परिकल्पना है।

आयोजन को सफल बनाने में भूमिका देवांगन, लीना देवांगन, ओमकुमारी देवाँगन, भारती साव, श्वेता तिवारी, अनीता शुक्ला, ममता साहू, शांति साहू, शिल्पा मराठे, प्रीति साहू, प्रज्ञा बाम्बेश्वर, कल्पना अवधिया, मंजीत कौर गिल, सविता सिंह, सहित सुधीर अवधिया, महेन्द्र देवांगन, सुबोध देवाँगन , पंकज मेहता , हरदेव सिंह गिल , जयप्रकाश साव , कमल साहू , संजय साहू , विनय शुक्ला , किशोर छबलानी , लिगेन्द्र वर्मा एवं तमाम सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही ।

READ MORE  हेमचंद यादव विवि दुर्ग के डॉ. संजय तिवारी बने कुलपति
Share this