चैत्र नवरात्रि पर 30 मार्च से मां बम्लेश्वरी दर्शनार्थियो के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, कुछ का मिलेगा स्टापेज

Share this

रायपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने व्यवस्था की है। इस दौरान अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन, कुछ ट्रेनों का विस्तार और अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जाएगी।

यहां देखें शेड्यूल
गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू (68742/68741) को रायपुर तक विस्तारित किया गया है।
रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू (68729/68730) को गोंदिया तक विस्तारित किया गया है।
डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू (08709/08710) विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
साथ ही दुर्ग-रायपुर-दुर्ग मेमू (08701/08702) विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी।

इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20843/20844)
बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20845/20846)
बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस (12851/12852)
बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस (12849/12850)
रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12772/12771)।

Share this
READ MORE  दो एएसपी, तीन आईपीएस, एक पूर्व आईएएस सहित पूर्व CM और विधायक देवेंद्र यादव के घर CBI का छापा