भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक‌ओवन में फिर से लगी आग, लापरवाही से काफी नुकसान 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन डिपार्टमेंट में फिर गुरुवार सुबह 6 बजे आग लगने से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घटना से बीएसपी प्रबंधन को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बीएसपी के दमकल कर्मियों ने 5 गाड़ी पानी की मदद से लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं बीएसपी प्रबंधन हमेशा की तरह इस घटना को छिपाने में लगा रहा। बता दें कि हाल ही में भिलाई स्टील प्लांट में फिर आग लगी थी, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

बताया जा रहा है कि कोक ओवन बैटरी के 9 और 10 के पीछे कन्वेयर बेल्ट नम्बर 4 में आग लगी थी, जिससे लगभग 70 से 80 मीटर बेल्ट जलकर खाक हो गया। बेल्ट को घुमाने में लगे मशीन और केबल भी जलकर खाक हो गए। विभाग के सूत्रों ने बताया कि कोक ओवन बैटरी में कोयले के जलने के दौरान उसे ठंडा करने के बाद उसमें नेप्था लिक्विड का छिड़काव किया जाता जाता है। इसके बाद उसे कन्वेयर बेल्ट में पाउडर बनाने के लिए दूसरे डिपार्टमेंट में ले जाया जाता है। इसी दौरान कोयले की आग से यह आग लगी है। इसमें नाइट शिफ्ट वाले ड्यूटी स्टाफ की लापरवाही मानी जा रही है, जब बेल्ट पूरी तरह जलकर गिर गया तब जाकर दमकल को इसकी सूचना दी गई, जबकि आग को बढ़ने में दो से 3 घंटे का समय लगा होगा।

Share this
READ MORE  CGPSC Mains 2025 का रिजल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, 265 पदों पर होगी भर्ती