ठाणे में पकड़ा गया पाक्सो एक्ट का आरोपी, वैशालीनगर पुलिस ने की कार्रवाई

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने नागपुर में पकड़ा है। वारंटी फरार होकर ठाणे महाराष्ट्र में निवास कर रहा था। वारंटी को ठाणे महाराष्ट्र से गिरफ्तर किया गया। जानकारी के अनुसार श्रीमती संगीता नवीन तिवारी जिला एव सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी पास्को एक्ट के न्यायालय के प्र0क्र0 46/2022 थाना वैशाली नगर के अप0क्र0-36/2022 धारा 354(घ)(1) 342 भादवि 9 पास्को एक्ट के प्ररकण में आरोपी कमलजीत सिह छाबड़ा पिता स्व. नानक सिंह छाबड़ा उम्र 57 वर्ष निवासी एमआईजी सी म0न0-127 वैशाली नगर का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी कमलजीत छाबड़ा अपना ठिकाना बदलकर बालकुम थाणे महाराष्ट्र में रह रहा था। आरोपी के ठाणे महाराष्ट्र में होने की सूचना मिलने पर उनि0 अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरेापी कमलजीत छाबड़ा के गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु टीम रवाना की गई। वहां पहुंचकर आरोपी कमलजीत छाबड़ा को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता नवीन तिवारी माननीय जिला एव सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी पास्को एक्ट के न्यायालय में उपस्थित किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  चक्रधर समारोह-2025; छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका आरू साहू की सुरमयी प्रस्तुति से देर रात तक झूमते रहे श्रोता