दुर्ग में निगरानी बदमाश की हत्या, तपन सरकार का भांजा सहित दो गिरफ्तार

Share this

दुर्ग। बीती रात तपन सरकार के गुर्गों ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के नामी गुंडा बदमाश अवतार मरकाम की चाकू मारकर शुक्रवार देर रात 10:30 बजे इंदर ढाबा के पास हत्या कर दी। मामला जिले के जेवरा चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में तपन सरकार के भांजे आकाश मजूमदार सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। ज्ञात हो कि तपन सरकार का भांजा आकाश मजूमदार हाल ही में दुर्ग नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। अवतार मरकाम मोहन नगर थाने का निगरानी बदमाश और हिस्ट्री शीटर है। उसके खिलाफ मोहन नगर थाने सहित जिले के अन्य थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। जेवरा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुंडा बदमाश अवतार मरकाम और मोहन नगर थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश दीपक ठाकुर के बीच में 2 साल पहले विवाद हुआ था। मृतक अवतार मरकाम ने दीपक पर 2 साल पहले जानलेवा हमला करवाया था। जिसके बाद वह जेल में था। हाल ही में जेल से छूटते ही दीपक ठाकुर ने अवतार मरकाम से बदला लेने के लिए साजिश रची। साजिश के तहत शुक्रवार रात दीपक ठाकुर, आकाश मजूमदार और मुकेश चीरा ने मिलकर अवतार मरकाम की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आकाश मजूमदार ने अवतार मरकाम को फोन कर इंदर ढाबा में मिलने के लिए बुलाया था। उसने कहा था कि वह अवतार और दीपक के बीच पुराने मामले में सुलह करवा देगा। आकाश के फोन के बाद अवतार देर रात इंदर ढाबा के पास पहुंचा। वहां पहले से दीपक ठाकुर और मुकेश चीरा मुंह में नकाब बांधकर खड़े हुए थे। जैसे ही अवतार ढाबा के पास पहुंचा दोनों ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि मामला शुक्रवार देर रात 10.15 बजे का है। दुर्ग सिकोला भाठा निवासी हिस्ट्री शीटर बदमाश अवतार मरकाम (40 साल) चिखली में स्थित इंदर ढाबा में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान अचानक चार से पांच नकाबपोश युवक चाकू लेकर आए और अवतार पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।

Share this
READ MORE  बिजनेसमैन और दुनिया के 11वें सबसे अमीर मुकेश अंबानी MMRDA के सबसे बड़े डिफॉल्टर, 4381 करोड़ की देनदारी