शंकराचार्य काॅलेज से आईआईटी तक पहुंच मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आईआईटी तक पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। जुनवानी पेट्रोल पम्प से आईआईटी तक पहुंच मार्ग करीब 3 किलोमीटर है। जिसके चौड़ीकरण कार्य के लिए शासन से 25 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है। रोड की चौड़ाई दोनों तरफ 25-25 होगी, बीच में 5 फीट का डिवाइडर बनाया जाएगा और साथ में 1-1 मीटर पर पाथवे निर्माण भी किया जाएगा। डिवाइडर पर विद्युत पोल लगाया जाएगा और मार्ग के दोनों तरफ नाली के ऊपर पाथवे का निर्माण होगा।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत एवं अभियंता बसंत साहू ने सड़क एवं नहर का सर्वे किया। गर्मी के दिनों में तालाब भरने का काम बाधित न हो। इस पर भी विचार किया गया। इसके लिए बताया गया कि खुर्सीपार केनाल रोड के समान यहां पर भी नहर के ऊपर सड़क बनेगा। नहर के अंदर से पानी निकासी का 4 फिट डाया का पाइप बिछाया जाएगा, उसके ऊपर से रोड होगा। इससे नहर में होने वाली गंदगी एवं पानी का भी बचत होगा।
बता दें कि जुनवानी-खम्हरिया मार्ग इन दिनों काफी व्यस्त हो गया है। इस मार्ग पर स्कूल- काॅलेज, हाउसिंग सोसायटी, माइल स्टोन स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, अनुष्ठा रेसीडेंसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जुनवानी खम्हरिया, कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज से हजारों लोग गुजरते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नगर निगम भिलाई द्वारा हरियाली कायम रखने के लिए वृक्षों को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें जनभागीदारी की भी आवश्यकता है। कुछ क्षेत्रों में अवैध कब्जा कर नाली और सड़क को घेर दिया गया है। ऐसी जगह पर निगम शीघ्र कार्रवाई शुरू करेगा।

READ MORE  छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बस्तर पंडुम में करेंगी शिरकत
Share this