खेलने के बहाने ले गया था 14 साल का लड़का, बच्ची ने मां से कहा-मेरे साथ किया गंदा काम | 14-year-old boy was taken on the pretext of playing, the girl told her mother – did dirty work with him

Share this

बिलासपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
14 साल के लड़के ने किया गंदा काम। - Dainik Bhaskar

14 साल के लड़के ने किया गंदा काम।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पांच साल की बच्ची से रेप करने वाले 14 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के मोहल्ले में रहने वाले आठवीं क्लास का लड़का उसे खेलने के बहाने ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्ची प्राइवेट स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है। मोहल्ले के के ही 14 साल का लड़का आठवीं क्लास में पढ़ता है। वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलता रहता था। शुक्रवार को बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तभी 14 साल का लड़का उसे अपने साथ खिलाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़के ने उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात भी कही।

इलाज के लिए ले गए पैरेंट्स, तब सामने आया मामला।

इलाज के लिए ले गए पैरेंट्स, तब सामने आया मामला।

दर्द होने पर मां को दी जानकारी
आरोपी घटना के बाद बच्ची को लेकर मोहल्ले में आ गया और छोड़कर चला गया। बच्ची शाम को जब घर पहुंची, तब उसने अपनी मां को दर्द होने की जानकारी दी। साथ ही उसने लड़के के गलत काम करने के बारे में बताया। लेकिन, उसकी मां को भरोसा नहीं हो रहा था।

डॉक्टर के पास ले गए तब हुई रेप की पुष्टि
शनिवार को बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां उसका इलाज किया गया। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप होने की बात कही। इसके बाद मां को बच्ची की बातों पर भरोसा हुआ। शनिवार को ही महिला अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया और 14 साल के लड़के को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लड़के ने भी अपराध स्वीकार किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  एक दिन में 20 ठेले और 4 चलित कैंटीन जब्त; कांग्रेस के नेताओं ने कार्रवाई नहीं करने बनाया दबाव | Seized 20 carts and 4 mobile canteens in one day; Congress leaders made pressure not to take action