एक दिन में 20 ठेले और 4 चलित कैंटीन जब्त; कांग्रेस के नेताओं ने कार्रवाई नहीं करने बनाया दबाव | Seized 20 carts and 4 mobile canteens in one day; Congress leaders made pressure not to take action

Share this

बिलासपुर6 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
कब्जामुक्त सड़क के लिए निगम अभियान     चला रहा है। सोमवार को श्रीकांत वर्मा  मार्ग से व्यापार विहार सड़क तक  अतिक्रमण दस्ता ने कार्रवाई की। - Dainik Bhaskar

कब्जामुक्त सड़क के लिए निगम अभियान     चला रहा है। सोमवार को श्रीकांत वर्मा  मार्ग से व्यापार विहार सड़क तक  अतिक्रमण दस्ता ने कार्रवाई की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कब्जामुक्त सड़क के लिए निगम अभियान चला रहा है। सोमवार को श्रीकांत वर्मा मार्ग से व्यापार विहार सड़क तक अतिक्रमण दस्ता ने कार्रवाई की। पहली बार निगम ने एक दिन में 60 ठेले और 4 चलित वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई नहीं करने कांग्रेस के छोटे से लेकर दिग्गज नेताओं ने अतिक्रमण दस्ता को फोन कर दबाव बनाया, पर किसी की नहीं चली। निगम आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश पर अतिक्रमण शाखा के प्रभारी प्रमिल शर्मा के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

श्रीकांत वर्मा मार्ग में पिछले कई दिनों से कार्रवाई की प्लानिंग चल रही थी। पूर्व में कार्रवाई के दौरान यहां जमकर विवाद हुआ था, इस वजह से यहां कार्रवाई में लेटलतीफी की जा रही थी। कमिश्नर दुदावत ने यहां से कब्जा हटाने अतिक्रमण दस्ता को आदेशित किया। अतिक्रमण और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले 60 ठेले और 4 चलित कैंटीन को जब्त किया गया।

कब्जाधारियों ने पहले तो विवाद किया, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने कांग्रेस नेताओं को फोन कर कार्रवाई रुकवानी चाही। इसके बाद कांग्रेस दिग्गज नेताओं ने अतिक्रमण प्रभारी को फाेन कर कार्रवाई रोकने दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेेकिन कार्रवाई नहीं रूकी। अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा ने आयुक्त के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि यह कार्रवाई नहीं रूकेगी।

आउटर में कार्रवाई नहीं हो रही
निगम में शामिल नए इलाके खमतराई, बहतराई, मोपका, सकरी में भी अतिक्रमण है। निगम ने पूर्व में यहां कार्रवाई की थी, लेकिन अभी कार्रवाई बंद कर दी है। अभी सिर्फ शहर में ही कार्रवाई हो रही है। इधर आउटर में कार्रवाई नहीं होने से समस्याएं बढ़ते जा रही है। कब्जा के मामले में नए इलाके शहर से भी आगे है। यहां बेसमेंट पार्किंग मे कब्जा है। कार्रवाई नहीं होने चलते कारोबारी इसका गाेदाम और दुकान के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बैक्टीरिया मुक्त करने पानी टंकियों की अल्ट्रावायलेट रेडिएशन से हो रही सफाई, एजेंसी को दिया ठेका | Cleaning of water tanks with ultraviolet radiation to free bacteria, contract given to agency