रीना बाबा साहब कंगाले सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, यशवंत कुमार बनाए गए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सामान्य विभाग ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के प्रभार में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का सचिव बनाया गया है, जबकि उनकी जगह पर 2007 बैच के अफसर यशवंत कुमार राज्य के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। जारी आदेश के मुताबिक

श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले (IAS 2003) को सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया गया है। उन्हें श्रीमती ऋचा शर्मा के स्थानांतरण पर न‌ई जिम्मेदारी दी गई है। अनबलगन पी. को इस विभाग से मुक्त किया गया है।

एस. प्रकाश (IAS 2005)वर्तमान में सचिव, परिवहन विभाग हैं। उन्हें नया अतिरिक्त दायित्व सचिव, संसदीय कार्य विभाग का दिया गया है।यशवंत कुमार (IAS 2007)को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

श्याम लाल ध्रुवे (IAS 2008)वर्तमान पद में प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड हैं। उन्हें सचिव, ग्रामोद्योग विभाग बनाया है।

 

 

 

Share this
READ MORE  सुकमा में ACB और EOW की छापेमारी, DFO समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी