
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में इस बार रसीली लीची का बंपर पैदावार (Litchi Production) कर किसान मालामाल हो रहे हैं। इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने के कारण लीची की फसल बहुत अच्छी हुई है। इससे किसान बहुत खुश हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब उन्हें लोन चुकाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारी भी यहां की जमीन और जलवायु को लीची की खेती के लिए अनुकूल बता रहे हैं।
बरसात ने बचाई जान
पत्थलगांव में इस बार मौसमी सब्जी की फसल अच्छी हुई थी। लेकिन, बरसात के कारण सब्जी खराब हो गई थी और किसानों को नुक्सान हुआ था। अब उसी बारिश के चलते लीची का उत्पादन अच्छा होने से किसानों की चिंता दूर हो गई है। सुखरापारा और आसपास के किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। किसानों का कहना है कि अधिक बरसात होने के कारण रसीली लीची की खेती अच्छी हुई है।
लीची की बंपर पैदावार
उत्पादन अच्छा होने के कारण किसान लीची को राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर सहित झारखंड और ओडिशा भेजकर अच्छा लाभ कमा लेते हैं। फसल अच्छी होने से लागत से कई गुना मुनाफा मिल जाता है।
