आसमान से आई मौत, मोबाइल चला रहे शिक्षक की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर में आकाशीय बिजली ने एक शिक्षक की जान ले ली। अचानक बारिश शुरू होने पर शिक्षक और 6 अन्य लोग बंद होटल में शरण लिए हुए थे। तभी वहां गाज गिरी और उसने शिक्षक को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि उनके साथ खड़े अन्य लोगों को खरोच तक नहीं आई। बताया गया कि उस समय शिक्षक मोबाइल चला रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि मोबाइल के कारण ही बिजली उन पर गिरी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक अपने किसी रिश्तेदारी घर से लौट रहे थे। घटना ग्राम रजौटी स्थित त्रिकोण चौक पर करीब एक बजे हुई। जहाँ जशपुर जिले के ग्राम तमता से घर लौट रहे शिक्षक ने बारिश से बचने बंद पड़े होटल में शरण ली थी। उस होटल में शिक्षक के अलावा पांच अन्य लोग भी थे। इसी बीच तेज बारिश के साथ वहां पर गाज गिरी और मोबाइल चला रहे शिक्षक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि वहाँ मौजूद लोग उन्हे हॉस्पिटल ले गए। जहाँ डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद भी परिजन शिक्षक को मेडिकल कॉलेज लेकर ग‌ए। गाज गिरने के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों में से केवल शिक्षक इसकी चपेट में आए और अपनी जान गंवा दी। दरअसल बारिश के दौरान बंद पड़े टपरी में शिक्षक समेत छः लोग शरण लिए हुए थे। इस दौरान शिक्षक वहाँ बैठकर मोबाइल चला रहे थे, तभी वहां पर गाज गिरी और छह लोगों में से केवल शिक्षक को अपनी चपेट में ले लिया। बाकी सभी इस प्राकृतिक आपदा में बाल-बाल बच गए।

READ MORE  हिजाब पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म के साथ पहनने की मांग खारिज
Share this