ठग बोला-सस्ते में दे रहा हूं ले लो, फिर 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया; अब गिरफ्तार | In Jashpur, fake gold was cheated as real gold, Jashpur crime news

Share this

जशपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

गिरफ्त में आरोपी।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नकली सोने को असली सोना बताकर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से कहा था कि मेरे पास सोना है, तुम्हें सस्ते दाम में दे दूंगा। तुम सोना ले लो। इसके बाद पीड़ित से 2 लाख रुपए लिए और भाग गया था। वहीं बाद में पता चला था कि ये सोना ही नकली है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

पिछले साल मार्च महीने में ठेठेटांगर निवासी गणेश राम यादव ने मामले में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान कुछ समय पहले जोरंडाझरिया निवासी सुशील यादव से हुई थी। मुलाकात के समय सुशील ने कहा था कि मेरे पास पुराना सोना है, क्या तुम लोगे। मैं तुम्हें सस्ते दाम में दे दूंगा।

इसके कुछ दिन बाद वह फिर से अपने साथी संतोष यादव, नरेश प्रजापति और अपने एक साथी गणेश राम के घर आया। सभी ने मिलकर फिर से गणेश राम से कहा था कि सौदा अच्छा है। यही बात सुनकर गणेश उनकी बातों में आ गया और उनसे 2 लाख 10 हजार में सोना ले लिया।

बताया गया कि सोना लेने के बाद गणेश सोनार के यहां गया था। यहीं उसे पता चला कि यह सोना नकली है। इस पर उसने सुशील से संपर्क किया। मगर उसने फोन नहीं उठाया। बाद में फोन बंद आने लगा था। इसके बाद गणेश ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन तब से आरोपी फरार चल रहे थे। इस बीच पुलिस को अब पता चला कि लैलूंगा क्षेत्र में आरोपी संतोष यादव घूम रहा है। तब पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस संतोष से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  कोरोनाकाल में छात्रों की स्मरण क्षमता में आई कमी; बीआईटी कॉलेज में कोविड-19 के बाद की स्थिति पर वक्ताओं ने रखी राय | There was a decrease in the memory capacity of the students during the Corona period; Speakers gave opinion on the situation after Kovid-19 in BIT College