श्रुति फाउंडेशन की पहल से चरणपादुका पाकर खिले बच्चों के चेहरे, महात्मा गांधी स्कूल दुर्ग में चरण पादुका वितरण 

Share this

दुर्ग. श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा दुर्ग के महात्मा गांधी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव के तरफ से स्कूल के 150 बच्चों को चरण पादुका, मोजा और स्कूल बैग का वितरण किया गया। इससे बच्चें उत्सुक और खुश नजर आए।


संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि संस्था पिछले चार साल से सरकारी स्कूलों में बच्चों को चरण पादुका, मोजा और स्कूल बैग का वितरण करते आ रही है। नीतू श्रीवास्तव जी ने कहा कि यह बच्चे आने वाला कल है। इसलिए इनके नन्हे नन्हे कदमों की हिफाजत करना हम सभी का फर्ज है।
हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना ही है की देश का भविष्य जिन नन्हें-नन्हें बच्चों के हाथों में हैं उनके जीवन में जो कमियां हैं जिन्हें उनके माता-पिता पूरा नहीं कर सकते। उनके लिए हम जैसे सामाजिक संस्था के लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों का भी योगदान रहा। जिसमें विशेष योगदान आरिफ खान जी का रहा। चरण पादुका वितरण कार्यक्रम के लिए स्कूल की प्रधान पाठक शायना परवीन ने श्रुति फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में कार्यक्रम में अतिथि के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष दुर्ग जीत हेमचंद यादव, बीजेपी प्रवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गौरीशंकर श्रीवास, दूरदर्शन उदघोषिका आकाशवाणी श्रीमती सीमा शर्मा, प्राचार्य श्री शंकराचार्य महाविद्यालय डॉ अर्चना झा, संचालिका गुलाटी नर्सिंग होम दुर्ग श्रीमती मानसी गुलाटी, वाइस प्रेसिडेंट सिल्वर जुबली कोऑपरेटिव सोसायटी दुर्ग अमीना हिरानी, पार्षद भोला महोबिया शामिल हुए। मंच संचालन शमशुद्दीन थरानी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य रीना दास,अमित कक्कड़, नीलू श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, प्रतिमा सिंह, अलका अम्बस्थ, नूतन यादव, शंकर सक्सेना, आनंद मारकंडे, उमेश कुमार तिवारी, पूजा चक्रवर्ती शामिल हुए।

READ MORE  बीएसपी ग्राउंड में 20 हजार से अधिक बच्चों ने किया 108 बार सूर्य नमस्कार | More than 20 thousand children performed Surya Namaskar 108 times in BSP Ground
Share this