वार्षिक खेदकूद स्पर्धा में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा | Students showed talent in the annual Khedkud competition

Share this

पटना8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत बरदिया के डॉ. राधाकृष्णन विद्या मंदिर हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि एसईसीएल जीएम बीएन झा रहे। विशिष्ट अतिथि सरपंच सूर्यप्रताप सिंह रहे। इस दौरान 100 मीटर दौड़, लंबी कूद ,ऊंची कूद, कबड्डी, छोटे बच्चों के लिए चॉकलेट दौड़, जलेबी दौड़ समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग वर्ग में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जीएम झा ने कहा कि इन बच्चों का खेल देख कर मुझे मेरा बचपन याद आ गया।

मैं बिहार के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल का विद्यार्थी रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि खेलकूद के लिए बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने प्रयास करूंगा। इस अवसर पर रामभजन, दीपक, छत्रपाल, बसंत राजवाड़े, बुद्धूराम, शिकुमार, टिकेश्वर, कृष्णा दुबे, चंद्रप्रकाश, ज्योति, तुलेश्वर, कैलाश्वती, विनता आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गौरीनगर से कड़े संघर्ष में नवागांव की टीम हारी, महेश नगर व बसंतपुर की टीम जीती | Navagaon team lost in tough fight with Gauri Nagar, Mahesh Nagar and Basantpur team won