बैठक में स्कूल में इंटरनेट के उपयोग पर सहमति बनीं | Consensus was made on the use of internet in the school in the meeting

Share this

पटना9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्कूल प्रबंधन व विकास समिति की बैठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। इस दौरान पदाधिकारियों व सदस्यों ने कई विषयों पर चर्चा की। बैठक में बच्चों के नियमित रूप से उपस्थिति को लेकर अभिभावकों को प्रेरित करने, बेस लाइन परीक्षा के बाद कमजोर बच्चों की पढ़ाई विद्यालय के बाद कराए जाने के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान पुस्तकालय व प्रयोग शाला का नियमित प्रयोग और स्कूल में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने पर सहमति बनीं।

वहीं स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी देने के साथ मॉक ड्रिल भी कराया गया। इसके साथ ही स्कूल के अनुदान व व्यय को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में ननकू राम गुप्ता, प्रबंध व विकास समिति अध्यक्ष सरपंच गायत्री देवी, पूर्व सरपंच राकेश प्रताप सिंह, विनोद शर्मा, उप सरपंच परेश सिंह, पंच तरूण जायसवाल, सुनिल सिंह, प्राचार्य मूलचंद जायसवाल, तृप्ति तिवारी, मंजू शर्मा, शुभ्रा भट्ट, मंजू डडसेना उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  विधायक देवेंद्र के घर पर ईडी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, ईडी ने मांगा फोर्स