नाटक के जरिए नशा मुक्ति का दिया संदेश | Message of de-addiction given through drama

Share this

चिरमिरी9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शासकीय लाहिड़ी पीजी कॉलेज चिरमिरी के रासेयो इकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत दुबछोला में आयोजित किया गया। समापन समारोह की शुरुआत पुष्पेंद्र सिंह ने स्वागत गीत से की। मोहित कुमार, मनीष पटेल, दुर्गेश चतुर्वेदी और शिवसागर देशमुख ने रासेयो का लक्ष्य गीत गाया। साथ ही शिविर गीत नदिया न पिए कभी अपना जल स्वयंसेवक धनराज रवानी, दीपक चौधरी, विकास, शुभम, संजय ने गाया। इस दौरान नाटक के जरिए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। शिविर संचालक विरेन्द्र कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शिविर परियोजना कार्य के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. धनसाय देवांगन, विजय बघेल, भागवत प्रसाद जांगड़े, गिरीश देवांगन, विमलेश साहू, उमेश कुमार, सुभाष राउल, सर्वजीत पटेल, अशोक कुमार, शंकर यादव आदि मौजूद रहे। संचालन दुर्गेश चतुर्वेदी ने किया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार, पुलिस को गायब पति पर शक | Blood found on throat and face, fear of murder with sharp weapon