दुर्ग में आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच 

Share this

दुर्ग। जिले में पदस्थ RPF की एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान बिलासपुर निवासी कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इस कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। शुक्रवार शाम अचानक अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और RPF के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this
READ MORE  रायपुर से उड़ान भरने वाली अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द