हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य- ललित चंद्राकर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

समाधान शिविर में हजारों आवेदनों का निराकरण

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। सुशासन तिहार के अंतर्गत अंजोरा (ख) में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि समाधान शिविर में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सरकार जनता द्वारा चुनी हुई सरकार हैै। हमारी सरकार जनता के द्वार पर पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान वहीं कर रही है। सरकार की नीतियां पूरी तरह से ग्रामीण और गरीब वर्ग के हित में हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की गई। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संभव हो पाया है। विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2 के अंतर्गत पात्रता के आधार पर सभी को आवास उपलब्ध कराया जाएगा, कोई भी गरीब अब मकान से वंचित नहीं रहेगा। आम जनता अपनी मांगों या शिकायतों के समाधान और नए आवेदन जमा करने के लिए विभाग के स्टॉलों में भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता को समर्पित है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण लोगों को बार-बार विभाग के दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ग्रामीणों को उनकी शिकायत या मांग की वास्तविक स्थिति की पूरी जानकारी दी जाए। विधायक श्री चंद्राकर ने जल संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई। शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छह माह पूर्ण शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया।

READ MORE  चलती XUV 700 कार में लगी भीषण आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम धुव एवं हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ रूपेश पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू और श्रीमती श्रद्धा साहू, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this