


भिलाई नगर। 57 वीं एशियन बाड़ी बिल्डिंग एंड फीजिक्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2025 एवं 16 वर्ल्ड बाडी बिल्डिंग एंड फीजिक्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम चयन हेतु इंडियन बाडी बिल्डर्स फेडरेशन ने चयन प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से तीन अंतरराष्ट्रीय जज अरविंद सिंह भिलाई, महेन्द्र कुमार टेकाम बेमेतरा तथा बी राजशेखर राव रेलवे को आमंत्रित किया गया है। चयन प्रतियोगिता 2 एवं 3 जून को सिल्वर प्लेस बेनक्यूट एंड लावंस पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जा रहा है। उक्त चयन प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश बाडी बिल्डर्स एसोसियेशन के तीनों अंतरराष्ट्रीय जज पुणे रवाना हो गए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश बाडी बिल्डिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनायें दी है।

