छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो न‌ए केस, रायपुर में दो मरीजों की पुष्टि

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। दुनिया के कई देशों में कोविड की चौथी लहर अपने पैर पसार रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण जोर पकड़ता दिख रहा है। राजधानी रायपुर में तीन दिन बाद दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव केस (की संख्या 5 हो गई है, जिनमें रायपुर से 4 संक्रमित मरीज हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज जिन दो मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक 74 वर्षीय पुरुष और एक 42 वर्षीय महिला शामिल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुरुष मरीज रायपुर (CG Corona Active Case) के टाटीबंद क्षेत्र का निवासी है। जबकि महिला मरीज मोवा, प्रेम नगर क्षेत्र की रहने वाली है और मेकाहारा अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार दोनों संक्रमितों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पाई गई, जिससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। एक मरीज की पहचान एम्स रायपुर की कोरोना ओपीडी में हुई, जबकि दूसरी महिला की रुटीन स्क्रीनिंग के दौरान मेकाहारा अस्पताल में पुष्टि हुई।

Share this
READ MORE  IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, TI और SDOP घायल