
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
सुकमा। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों में खलबली मची हुई है। मुठभेड़ में उनके कई बड़े लीडर के मारे जाने के बाद अब वे कायराना हरकतों को अंजाम देने लगे हैं।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
सुकमा से सोमवार को बुरी खबर सामने आई है। नक्सलियों के कोंटा इलाके के डोंडरा में आईईडी ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए।
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने कोंटा थाना क्षेत्र के डोंडरा में आइईडी ब्लास्ट किया। आईईडी की चपेट में आने से कोंटा एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने की खबर है। वहीं इस घटना में कोन्टा टीआई भी घायल हुए हैं। मौके पर जवानों को रवाना किया गया है।
