JEE advance result 2025: ऐसे चेक करें परिणाम

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट आज यानी 2 जून 2025 जारी कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किये गए हैं जहां से स्टूडेंट्स लॉग इन डिटेल दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आईआईटी कानपुर की ओर से रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि JEE Advanced Final Answer Key 2025 अंतिम एवं सर्वमान्य होगी। इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

जेईई एडवांस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर JEE (Advanced) 2025 Result के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण डेट्स

रिजल्ट जारी होने के साथ ही कल से Architecture Aptitude Test (AAT) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जो 3 जून शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। Joint Seat Allocation (JoSAA) 2025 प्रॉसेस 3 जून शाम 5 बजे से स्टार्ट होगी। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 5 जून 2025 तक संपन्न करवाया जायेगा। एग्जाम का रिजल्ट 8 जून सायं 5 बजे जारी किया जायेगा।

Share this
READ MORE  सुशासन तिहार: सीएम साय का हेलीकाप्टर उतरा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कनकबीरा गांव में, गुलमोहर के नीचे लगाई चौपाल