बिलासपुर के शनिचरी बाजार में लगी आग, दो दर्जन दुकानें खाक

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार शनिचरी मार्केट में आग लग गई। इस अग्नि दुर्घटना से मार्केट की‌ करीब 18 दुकानें पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। आग की जद में आने वाली दुकानें कॉस्मेटिक, जूता-चप्पल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने तेजी से दूसरी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने इस दौरान आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन, नाकाम रहें। सूचना के बाद मौके पर पहुंची संयुक्त दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना से व्यापारियों को कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन नहीं किया जा सका है। इस घटना से अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

Share this
READ MORE  कबीरधाम धान घोटाला: एक करोड़ की हेराफेरी, तीन उपार्जन केंद्रों से हजारों क्विंटल धान गायब