23 हजार खाताधारकों को मिलेगा एटीएम कार्ड | 23 thousand account holders will get ATM card

Share this

अकलतरा13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत आने वाले किसानों व खाताधारकों को जल्दी ही एटीएम सुविधा मिलेगी। एटीएम मिल जाने से खाताधारकों को पैसा निकालने के लिए बैंक में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे या तो बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे या फिर किसी दूसरे बैंक के एटीएम से भी पैसा निकाल सकेंगे। एटीएम के लिए अलग से कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। 15 फरवरी तक यह शुरू हो सकता है।

फिलहाल नगर में को ऑपरेटिव बैंक का एक भी एटीएम नहीं है, जिसके कारण एटीएम कार्ड भी लोगों को नहीं दिए गए हैं, जिसके कारण पैसा की जरूरत पड़ने पर लोगों को बैंक ही आना पड़ता है। धान खरीदी के दिनों में अन्य लोगों को अधिक परेशानी होती है, क्योंकि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद किसान पैसे के लिए बड़ी संख्या में बैंक में आने वालों को ्किसानों को राहत मिलेगी।

15 फरवरी तक पूरा हो जाएगा कार्ड का काम: शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अकलतरा के शाखा प्रबंधक शरद सिंह ने बताया 15 फरवरी तक एटीएम कक्ष का निर्माण पूर्ण होने के बाद एटीएम मशीन लगवाई जाएगी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में वर्तमान में 23 हज़ार खाताधारी हैं, सभी को एटीएम कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि की प्री बीएड परीक्षा 28 को