राजधानी में युवती की आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवती ने छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 26 वर्षीय जसविंदर कौर ढिल्लन उर्फ जस के रूप में हुई, जो भिलाई-3, दुर्ग की निवासी थी। वह वर्तमान में रायपुर के अमलीडीह स्थित साई ड्रीम सिटी में रह रही थीं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जसविंदर के पूर्व और वर्तमान बायफ्रेंड के अलावा चार युवतियां भी शामिल हैं।

आठ लाख रुपये वसूलने किया परेशान
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जसविंदर और आरोपियों के बीच करीब 8 लाख रुपये का लोन लिया गया था। दुकान बंद हो जाने के बाद सभी आरोपी लगातार जसविंदर पर पैसे लौटाने दबाव बना रहे थे। मानसिक और शारीरिक रूप से की जा रही यह प्रताड़ना जसविंदर के लिए असहनीय हो गई थी।

दोनों बायफ्रेंड्स के बीच में फंसी रही जसविंदर
पुलिस के अनुसार जसविंदर फिलहाल नीरज मजूमदार नामक युवक के साथ रिश्ते में थी, जबकि पूर्व बायफ्रेंड का नाम प्रशांत लांडे है। दोनों युवकों के बीच लगातार तनाव चल रहा था, जिसका प्रभाव जसविंदर पर पड़ रहा था।
मंगलवार दोपहर को प्रशांत ने जसविंदर को फोन कर पैसों की मांग की। फिर अन्य साथियों से भी फोन करवाया। नीरज भी लगातार जसविंदर पर दबाव बना रहा था कि वह प्रशांत से बात न करे।
कॉलोनी पहुंचे आरोपी

शाम होते-होते सभी आरोपी जसविंदर की कॉलोनी पहुंच गए। उनके साथ चार युवतियां रोशनी साहू उर्फ तन्नू, साबिया परवीन, तिलोत्मा पांडेय और नेहा यादव भी थीं। सभी ने मिलकर जसविंदर को नीचे बुलाने की कोशिश की। वह नहीं आई तो वे उसके अपार्टमेंट की ओर बढ़े। जसविंदर स्थिति बिगड़ती देख छत पर चली गई। वहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद जसविंदर ने छत से छलांग लगा दी।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों नीरज मजूमदार, प्रशांत लांडे, आकाश वैष्णव, दीपक पाटले और चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ना की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, बस्तर में बाढ़ के हालात
Share this