
उड़ीसा कैडर के 2021 बैच के आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को व्यापारी से दस लाख रुपए की रिश्वत लेते उनके सरकारी निवास पर ही राज्य विजिलेंस ने पकड़ा है। उनके सरकारी निवास की तलाशी में भी 47 लाख रुपए कैश बरामद हुए है। धीमान चकमा मूल रूप से त्रिपुरा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे उड़ीसा के कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में सब कलेक्टर के पद पर तैनात हैं।
आईएएस अधिकारी धीमान चकमा (36) को एक व्यापारी से 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते उनके निवास से ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने व्यापारी से 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी पहली किश्त लेते हुए उन्हें उड़ीसा विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके सरकारी आवास से भी 47 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं।
पूरी कार्यवाही रविवार को हुई। उड़ीसा विजिलेंस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने एक स्थानीय व्यापारी से 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। व्यापारी ने इसकी शिकायत उड़ीसा सतर्कता विभाग में की। इसके बाद विभाग ने इसके लिए जाल बिछाया। रविवार की रात आईएएस अधिकारी ने व्यापारी को अपने सरकारी आवास में ही रिश्वत की पहली किश्त 10 लाख रुपए लेकर बुलाया था।
