विधायक गजेन्द्र यादव की बैडमिंटन खेलते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह बैडमिंटन खेलते समय अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा कि 15 जून को विधायक गजेंद्र यादव का बर्थडे है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज सुबह की तरह अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं गजेंद्र यादव के अस्पताल में भर्ती होते ही भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर अलका बाघमार, निगम के पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। सभी ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Share this
READ MORE  महासमुंद में मिले डायमंड: खनिज से मिले 5 हीरे, छत्तीसगढ़ बन सकता है देश का नया डायमंड हब