एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 बच्चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहाँ एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, जिसमे से परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक़, घटना रतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पीवी 70 शांतिनगर की है। यहाँ रहने वाले परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या करने ज़हर खाकर खा लिया। इस घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (उम्र 11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (उम्र 7 वर्ष) और देवराज बैरागी (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि माता पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

माता पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिले में स्वीकृत 500 करोड़ के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें - मंत्री यादव