दुर्ग में सांसद बघेल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास, कहा-करें योग रहें निरोग

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन का आयोजन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। ग्यारहवें‌ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिला प्रशासन द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आरजी गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल तथा समस्त विभाग के अधिकारी / कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मुख्य अतिथि श्री बघेल एवं अन्य अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपने संक्षिप्त उदबोधन में मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन ऋषि परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। प्रधानमंत्री के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है। सांसद ने लोगों का आह्वान किया कि करें योग और रहें निरोग। उन्होंने योग दिवस पर प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।
योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने कपाल भाती, अनुलोम विलोम भ्रामरी प्राणायाम सहित योग संगम, हरित योग के थीम पर योगा के विभिन्न आसन का अभ्यास कराया। उन्होंने ॐ के सुमधर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।

READ MORE  नगपुरा के पशु मेला में उन्नत नस्लों का प्रदर्शन
Share this