नगपुरा के पशु मेला में उन्नत नस्लों का प्रदर्शन

Share this

दुर्ग। पशुधन विकास विभाग दुर्ग द्वारा पशु चिकित्सालय नगपुरा अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय पशु मेला का आयोजन ग्राम नगपुरा के सोमवार बाजार मैदान में किया गया। पशुमेला में विभिन्न प्रजातियों के उन्नत नस्ल के पशु यथा दुधारू गाय, बैल जोड़ी, उन्नत बछड़ा-बछिया, दुधारू भैंस, भैसा, पाड़ा पाडिया, बकरा-बकरी , मुर्गा-मुर्गी का प्रदर्शन किया गया। मेला में उन्नत प्रकार के हरा चारा का भी प्रदर्शन किया गया। विभाग के विशेषज्ञों द्वारा उन्नत पशुपालन तकनीकों की जानकारी दी गई। पशुमेला में पशुपालकों के बीच विभिन्न वर्गों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर सभी वर्गों के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग उपस्थित रही। पशुमेला में गिरेश साहू जिला मंत्री भाजपा दुर्ग, बलराम कौशिक पूर्व उपसरपंच, प्यारे लाल साहू , खिलेंद्र साहू पंच, वीणा यादव पंच , लवकुश यादव, आत्म यादव, डॉ चौरसिया, डॉ मुखोपाध्याय, डॉ डीडी झा, डॉ संदीप मढ़रिया, डॉ विक्रम तिवारी, डॉ सौरभ योगी, डॉ बंजारे, उमेश तिवारी, आरएस बघेल , सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  IAS के तबादले: रवि मित्तल न‌ए जनसंपर्क आयुक्त, जशपुर-सूरजपुर के बदले कलेक्टर