कांकेर में मुठभेड़: एक महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद 

Share this

कांकेर। कांकेर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ है। वहीं मौके से दो रायफल, कारतूस, नक्सली साहित्य, दवाई, पिट्ठू भी बरामद हुए हैं। कुछ और माओवादी के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई जा रही है। माओवादी की छोटी टुकड़ी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

कांकेर पुलिस ने जानकरी दी है कि थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला और कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान पर DRG और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी।

सर्चिंग के दौरान आज सुबह ग्राम आमाटोला-कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक महिला माओवादी का शव और हथियार बरामद हुआ है। घटना स्थल पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

Share this
READ MORE  दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ अनाचार और हत्या, कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी, पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी