


भिलाई। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन अलग-अलग स्थानों पर योग एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया। तीनों ही स्थानों पर योग साधकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।
आयोजन को लेकर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट ऋषिकान्त तिवारी ने बताया कि पहला आयोजन यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई एवं आत्महत्या मुक्त विश्व संकल्प समिति दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में नवमंगल विद्यालय धनोरा में स्कूली बच्चों के साथ हुआ। इस आयोजन में नवमंगल विद्यालय धनोरा के बच्चों और विद्यालयीन स्टॉफ ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में योग प्रशिक्षक जगदीश राम दिल्लीवार एवं रश्मि शुक्ला का मार्गदर्शन रहा। आयोजन को सफल बनाने में आत्महत्या मुक्त विश्व संकल्प समिति दुर्ग की संयोजिका प्रियंका जैन और नवमंगल विद्यालय धनोरा के संचालक दयाराम साहू सहित उनके स्टॉफ की विशेष भूमिका रही ।

दूसरा आयोजन यूथ हॉस्टल्स भिलाई इकाई और एक्टिव योगा ग्रुप दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में महावीर खेल मैदान बोरसी में हुआ। यहाँ प्रधान योगाचार्य पीएन वर्मा , योग निर्देशक जगदीश राम दिल्लीवार ( यूथ हॉस्टल्स लाइफ मेम्बर भिलाई इकाई ) योग अध्यक्ष टीसी साहू एवं सुब्रत विकास चौधरी के मार्गदर्शन मे हुआ। इस आयोजन में महिला-पुरुष साधकों ने हिस्सा लिया।
भिलाई इकाई सचिव सुबोध देवांगन ने बताया कि तीसरा आयोजन यूथ हॉस्टल्स के संस्थागत सदस्य केडी पब्लिक स्कूल मीनाक्षी दुर्ग में हुआ। यहाँ स्कूली बच्चों ने योग एवं प्राणायाम कर ‘करें योग रहें निरोग’ को सार्थक किया। केडी पब्लिक स्कूल में आयोजन को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधक आशीष अग्रवाल, प्राचार्य बिनोद कुमार, सुश्री पारुल , योग प्रशिक्षिका प्रियंका अग्रवाल , समस्त स्टॉफ एवं प्रतिभागी बच्चों की सराहनीय भूमिका रही। समस्त आयोजनों में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर अवधिया , वाइस प्रेसिडेंट महेन्द्र देवाँगन , एपीसी पंकज मेहता , कोषाध्यक्ष हेमलाल देवाँगन , सचिव सुबोध देवाँगन , के. सिन्धु , श्वेता तिवारी एवं ओमकुमारी देवाँगन की सक्रिय भागीदारी रही।
