योग दिवस पर योग उद्यान नेहरू नगर में पौधरोपण 

Share this

भिलाई नगर। अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर नेहरू नगर पूर्व स्थित योग उद्यान में नगर निगम भिलाई के उद्यान विभाग द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया। स्थल के अनुरूप फूलदार और शोभायमान पौधे जैसे चंपा, टिकोमा, टर्मिनलिया पौधों को प्राथमिकता दी गई । जिसमें मुख्य रूप से महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, वार्ड 6 के पार्षद रविशंकर कुर्रे, सेवानिवृत अधिकारी अशोक पहाड़िया, मूर्ति शर्मा, गोपाल खंडेलवाल, अनिल शुक्ला, निर्मल चंद्र शर्मा, पूर्व एल्डरमैन राजेश मेश्राम, दीपक दहाड़, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, देवव्रत चक्रवर्ती सद्दाब अहमद, सुपरवाइजर विनोद गौतम, ललित यादव एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  जिले में घरेलू गैस व डीजल-पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, टोल फ्री नंबर जारी