डिजिटल अस्टेट कर 55 लाख का सायबर फ्राड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share this

दोनों आरोपी ठाणे महाराष्ट्र के, पूर्व में लखनऊ उत्तर प्रदेश से चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रकरण के संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया नम्रता चन्द्राकर निवासी प्रगति नगर रिसाली द्वारा थाना नेवई में आवेदन दिया कि मोबाइल 8473927649, 7077631410 एवं 7818090229 के धारक द्वारा स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर आवेदिका के पिता को वीडियो काल कर उनके नाम का केनरा बैंक का खाता को नरेश गोयल को बेचे हो जिसमें 2 करोड़ रू का मनी लांड्रिंग हुआ है। सभी सदस्यों की संपत्ति की सारी जानकारी लेकर, गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग अलग खातों व किस्त में 29 अप्रैल से 29 म‌ई के मध्य 54,90,000/- रू छलपूर्वक जमा कराकर ठगी किये हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना नेवई में अपराध क्रमांक 156@25 धारा 318 ¼4½ बीएनएस 67 ¼डी) आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान के दौरान आरोपी लखनऊ उत्तरप्रदेश का होने से पुलिस टीम रवाना कर आरोपी दीपक गुप्ता , राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार,शुभम श्रीवास्तव को पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी करने पर फ्राड की राशि 4 लाख रूपए आईसीआईसीआई बैंक शाखा मानपाडा जिला ठाणे महाराष्ट्र जिसका खाता नंबर 088401528050 खाताधारक चंदन बालकरण सरोज पिता बालकरण सरोज उम्र 30 साल टीकुजनी वाडी रोड सहयोग काम्पलेक्स के पीछे कृष्णा नगर मानपाडा थाना वेस्ट जिला-ठाणे महाराष्ट्र की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी रूषिकेश जोशी को पूछताछ करने पर चंदन के खाते का उपयोग करना, जिसके खाते में 4 लाख रूप्ये आना जिसमें 4000 रूपये कमीशन मिलना बताया। आरोपी ऋषिकेश जोशी पिता विजय जोशी उम्र 37 साल सा0 प्रतीक आपार्टमेंट यशस्वी नगर बालकुंभ रोड ठाणे वेस्ट जिला ठाणे महाराष्ट्र को भी गिरफ्तार किया गया।

READ MORE  Big News महादेव सट्टा एप मामला : दुबई में गिरफ्तार किया गया मालिक सौरभ चंद्राकर; जल्द लाया जाएगा भारत
Share this