

मुख्य अतिथि आईजी गर्ग ने महिला खिलाड़ियों का किया सम्मान
दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली दुर्ग के खेल मैदान में टेप बॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक टेप बाल क्रिकेट काउन्सिल ऑफ इण्डिया के छग प्रदेश सचिव संतोष भारद्वाज की अगुवाई में किया गया। प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की विभिन्न महिला क्रिकेट टीमें शामिल हुईं।
टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि राम गोपाल गर्ग, आईजी दुर्ग उपस्थित रहे। अध्यक्षता एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के चेयरमेन संजय तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि विष्णू पाठक, डॉ टोपेन्द्र शुक्ला संजय नायक रहे। टूर्नामेंट में विनर टीम भिलाई पैंथर रही एवं रनर नित्या 11 रही। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में वुमेन आफ द सिरीज आदिला खान व बेस्ट बालर शोभना ताम्रकार व बेस्ट फील्डर सपना महानन्द रही। मुख्य अतिथि श्री गर्ग ने पुरस्कार वितरण करते हुए खिलाड़ियों में प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। संस्था ने चेयरमेन संजय तिवारी ने आयोजन की सफलता के लिए महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक संतोष भारद्वाज एवं उनकी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह टूर्नामेंट न केवल खेल को बढ़ावा देने में सफल रहा बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। टूर्नामेंट में जगजीत नारायण पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, रामचंद्र देशमुख, रूपा चेलक, डा नीलम चन्द्राकर, हरी साहू, रुपेश टेकाम, रश्मी साहू, ईशिका यादव व अन्य खेल प्रेमियों ने अपनी सहभागीता प्रदान की।
