अमेरिका ने भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की सख्त ट्रेवल एडवाइजरी, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बताया खतरा

Share this


इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका ने भारत की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें दुष्कर्म और हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाओं, नक्सली गतिविधियों और आतंकी हमलों की आशंका को आधार बनाकर सतर्कता बरतने और कुछ राज्यों की यात्रा से परहेज़ करने को कहा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की इस चेतावनी में खासतौर पर उत्तर प्रदेश, मणिपुर, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों का जिक्र किया गया है, जहां खतरे अधिक बताए गए हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, “भारत में दुष्कर्म सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक है और पर्यटक स्थलों पर हिंसक घटनाएं भी बढ़ रही हैं।” इसके साथ ही टूरिस्ट स्पॉट्स, मॉल्स, बाजारों और ट्रांसपोर्ट हब को संभावित टारगेट बताया गया है जहां किसी भी समय आतंकी हमले हो सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अमेरिका ने जिन राज्यों के ग्रामीण इलाकों में यात्रा न करने की हिदायत दी है, उनमें शामिल हैं:

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र (पूर्वी हिस्सा), बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना,
आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मणिपुर (जातीय हिंसा के चलते पूरी तरह वर्जित)
जम्मू-कश्मीर (लेह और पूर्वी लद्दाख को छोड़कर)।

सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू पाबंदी
भारत में तैनात अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को ऊपर बताए गए संवेदनशील राज्यों में यात्रा करने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। इसमें खासतौर पर मणिपुर, बिहार, झारखंड, मेघालय, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। अमेरिका ने यह भी कहा है कि भारत के कई ग्रामीण इलाकों में उसकी राजनयिक या आपात सहायता सीमित है, इसलिए नागरिकों को पहले से तैयारी के साथ यात्रा करनी चाहिए।

READ MORE  छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी
Share this