नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की लड़ाई अतुलनीय और ऐतिहासिक: अमित शाह

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियान में लगे फोर्स कमांडरों और कमांडो से विशेष मुलाकात की। इस बातचीत में उन्होंने ऑपरेशनल रणनीति, जमीनी चुनौतियों और सुरक्षा बलों की ज़रूरतों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उनकी वीरता व समर्पण की प्रशंसा की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों की भूमिका अतुलनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने जवानों से कहा कि भारत सरकार और पूरा देश उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करता है। आधुनिक संसाधनों और रणनीति पर चर्चा बैठक के दौरान गृह मंत्री ने फोर्स को आधुनिक उपकरण, उच्च तकनीकी संसाधन और प्रशिक्षण से लैस करने के केंद्र सरकार के प्रयासों को दोहराया। उन्होंने फील्ड में मौजूद कमांडरों से सीधे फीडबैक लिया और कहा कि जमीनी अनुभव के आधार पर नीति-निर्माण को मजबूती दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र के साथ समन्वय बनाकर राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

Share this
READ MORE  दुर्ग में CBI छापा, खाली हाथ बैरंग लौटी वेस्ट बंगाल पुलिस लेकिन नहीं मिले थे कोठारी बंधु, 54 करोड़ के शेयर हेरफेर में आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई जांच जारी