रागी फसल को बढ़ावा देने किसानों को दी जानकारी | Information given to farmers to promote ragi crop

Share this

अंबिकापुर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के तहत विशिष्ट माह जनवरी में पोषक रागी फसल पर किसानों को जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर ग्राम बरढोढ़ी में मिलेट मिशन योजनांतर्गत रागी से संबंधित जानकारी दी गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंबिकापुर विनायक ने उपस्थित जनों को रागी संबंधित जानकारी दी। बताया कि रागी फसल के उत्पादन से किस प्रकार कृषक लाभान्वित हो सकते हैं।

रागी की खेती का विस्तार बताते हुए मिलेट मिशन योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग में आयोजित प्रदर्शनों पर चर्चा की गई। रागी की सफलता की कहानी भी बताई गई। बताया कि इसकी खेती कम पानी में हो जाता है तो पोषण का भी माध्यम है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड अंबिकापुर विनायक पाण्डेय, इंडिया पोस्ट बैंक प्रबंधक अंबिकापुर संतोष मटिया व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तेजपाल कुजूर मौजूद थे।

इंडिया पोस्ट बैंक जिला प्रबंधक संतोष माटिया ने बैंकिंग संबंधित जानकारी दी। बैंकिंग संबंधी जानकारी जिला प्रबंधक ने विस्तार से दी। तेजपाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी शिविर में दी। इस अवसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व विभिन्न सहायक प्राध्यापक और महाविद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  एक शख्स ने चाकू भी लहराया, पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर किया गिरफ्तार | Two sides fighting over coal loading, A person also waved a knife, police registered a case of Arms Act and arrested