शिवनाथ में बाढ़, 32 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू

Share this

दुर्ग। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई जिलों में नदी नाले उफान पर हैं। दुर्ग में भी शिवनाथ नदी अपना रौद्र रूप ले रही है। जिसके चलते पुलगांव थाना के अंतर्गत ग्राम थनौद में 32 लोग नदी की पानी में फंस गए। उनको एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाला है।

एसडीआरएफ टीम के जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में काम कर रहे 32 लोग शिवनाथ नदी की बाढ़ में फंस गए जिस पर दुर्ग कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया जिसमें महिला-पुरुष बच्चे शामिल हैं।

बता‌ दें कि भारत माला प्रोजेक्ट को लेकर थनौद, अंजोरा बिरेझर, चंगोरी एवं आसपास के 8 से 10 गांव के लोग विगत एक साल से प्रशासन को आवेदन दे रहे हैं कि भारत माला प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में गलत तरीके से बनाया जा रहा है। जिसके चलते बाढ़ का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा और आज वह स्थिति निर्मित हो गई। प्रशासन ने इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते समय से पहले ही बाढ़ का खतरा गांव तक पहुंच गया है।

Share this
READ MORE  लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: मां और चार बहनों का कत्ल कर वीडियो में बताया क्यों मारा ?