दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने किया 8 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक समेत 13 पुलिस कर्मियों का तबादला

Share this

भिलाई नगर। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नेवई, खुर्सीपार, नंदिनी, कुम्हारी, दुर्ग कोतवाली, अमलेश्वर, पुलगांव, के थाना प्रभारी बदल दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर मनीष शर्मा, जनक राम कुर्रे एवं पुष्पेंद्र भट्ट की तैनाती यातायात विभाग में किया है। इसी तरह पुलिस चौकी जेवरा सिरसा, चौकी अंजोरा, एवं चौकी लिटिया समरिया के प्रभारी बदल दिए गए हैं। नेवई थाना एवं नंदनी थाने का प्रभार उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपा गया है।

जारी तबादला आदेश अनुसार आनंद शुक्ला को खुर्सीपार थाने का प्रभार दिया गया है। तापेश्वर नेताम को दुर्ग कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह पीडी चंद्रा को ट्रैफिक से कुम्हारी TI का जिम्मा और वंदिता पानिकर को खुर्सीपार से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। देखें जारी आदेश –

Share this
READ MORE  बाल-बाल बची महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े, उनकी कार को ट्रक ने मारी टक्कर