20 मवेशियों को कुचला, सड़क पर ही 17 की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही गोवंशों का रोड के आसपास मंडराना शुरू हो गया है। इससे न सिर्फ वाहनों के दुर्घटना की आशंकाएं बन रही है, वहीं गोवंशों को भी नुकसान होता है। बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारीडीह में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 20 गोवंशों को कुचल दिया। इससें 17 गोवंशों की मौके पर हो मौत हो गई। वहीं पांच मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार कराया जा रहा है।
रतनपुर के थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद रतनपुर तहसीलदार और कोटा एसडीओपी की मौजूदगी में मृत मवेशियों को दफनाया गया। ग्रामीणों ने मवेशी मालिकों और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, घटना से बारीडीह के ग्रामीणों में आक्रोश है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भाजपा प्रवक्ता के फॉर्महाउस में खून से लथपथ मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में सनसनी