संस्कृत पर जिला स्तरीय संगोष्ठी खालसा स्कूल दुर्ग में 18 को

Share this

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षा सेवा संस्थान की दुर्ग जिला शाखा द्वारा 18 जुलाई को संस्कृत शिक्षकों की संगोष्ठी होगी। खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक दुर्ग में दो सत्रों में आयोजित इस संगोष्ठी का विषय” भारतीय ज्ञान परम्परा, शिक्षा नीति और संस्कृत” रखा गया है। दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक जिले के संस्कृत आचार्य विचार विमर्श करेंगे। पूर्व संस्कृत प्रोफ़ेसर डॉ.महेशचन्द्र शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे जबकि मुख्य वक्ता संस्था के प्रादेशिक सचिव डॉ.मनीष शर्मा होंगे। दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्र कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिले के समस्त शिक्षकों और व्याख्याताओं को उपस्थिति का निर्देश दिया गया है। आयोजक संस्था के दुर्ग जिला संयोजक आचार्य हेमन्त शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ संस्कृत सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव डॉ.मनीष शर्मा राज्य में संस्कृत की परिस्थितियों और आगामी संस्कृत महोत्सव की तैयारियों पर भी प्रकाश डालेंगे। उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई से 9 अगस्त तक संस्कृत महोत्सव के आयोजन की तैयारियां भी चल रहीं हैं। दुर्ग जिला संयोजक आचार्य हेमन्त शर्मा ने सर्व सम्बन्धितों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Share this
READ MORE  अमानवीय : बेटी को देखकर भौंकता था पिटबुल, पिता ने कुत्ते का जबड़ा ही तोड़ दिया