महा-लक्ष्मी मार्केट परिसर पुलगांव में मेयर अलका बाघमार ने किया पौधरोपण

Share this

दुर्ग न्यूज। नगर निगम दुर्ग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत महा-लक्ष्मी मार्केट, पुलगांव चौक, वार्ड 55 में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने गुलमोहर और नीम सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं व्यापारियों के साथ मिलकर प्रकृति को नमन करते हुए कहा प्रकृति के बिना व्यक्ति का अस्तित्व संभव नहीं है।

हमें विकास के साथ प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना चाहिए। हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पेड़ लगाकर प्रकृति की आराधना करे।
उन्होंने कहा कि एक वृक्ष लगाना केवल एक पौधा रोपना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखना है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय सुरक्षा का संदेश देता है, बल्कि प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करता है।

महापौर श्रीमती बाघमार ने पौधों की देखभाल का जिम्मा स्वयं उठाने और नागरिकों से अपने घर, गली व मोहल्ले में अधिकाधिक पौधे लगाकर उन्हें जीवित व संरक्षित रखने अपील की।

कार्यक्रम में नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चन्द्राकर, काशीराम कोसरे, शेखर चन्द्राकर, निलेश अग्रवाल, हर्षिका जैन, पार्षद अश्वनी निसाद, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, राहुल पंडित, अनिल सिंह सहित महा लक्ष्मी मार्केट के व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  कामधेनु विश्वविद्यालय में विश्व हाथी एवं सिंह दिवस पर पेंटिग एवं प्रश्नोत्तरी स्पर्धा