भिलाई में सिक्योरिटी गार्ड से 5 लाख की मांग, महिला ने बनाया अश्लील वीडियो

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने पड़ोसी सिक्योरिटी गार्ड को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली थी, फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला रजनी यादव (35 वर्ष), तलाकशुदा है और भिलाई स्थित पावर ट्रांसमिशन कंपनी की कॉलोनी में रहती थी। वह प्रार्थी के पड़ोस में रहती थी और अक्सर किसी न किसी बहाने से उसके घर आती-जाती थी। एक दिन मौका पाकर उसने प्रार्थी को नशीला पदार्थ खिलाया और अपने मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। डर के कारण पीड़ित ने नौकरी, मकान और सामान छोड़कर अपने गांव निपानी का रुख कर लिया। लेकिन आरोपी लगातार फोन कर पैसे की मांग करती रही। मजबूर होकर पीड़ित ने अपने पिता के खेत को गिरवी रखकर 3 लाख रुपये आरोपी को दे दिए, लेकिन वह पूरी 5 लाख की रकम देने का दबाव डालती रही। तंग आकर पीड़ित ने थाना पुरानी भिलाई में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया गया है। गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ थाना जामुल में भी इसी तरह के गंभीर अपराध दर्ज हैं और न्यायालय में अभियोग पत्र पेश हो चुका है।

नाम आरोपीया – रजनी यादव पति रमेश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी मूल निवास स्थान घंटाघर चौक थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश, पूर्व निवास स्थान हाउसिंग बोर्ड मकान नम्बर 1735 थाना जामुल जिला दुुर्ग, वर्तमान निवास छत्तीसगढ स्टेट पावर ट्रंसमिशन कंपनी लिमिटेट कालोनी भिलाई थाना पुरानी भिलाई,जिला दुर्ग.

READ MORE  भिलाई निगम क्षेत्र में ड्रोन से प्रापर्टी का सर्वेक्षण शुरू

Share this