
दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बी.व्ही.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में NEET UG 2025 की प्रावीण्यता सूची के आधार पर 68 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन 08/08/2025 से 28/08/2025 तक नियत है। पंजीयन के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 10/09/2025 को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग में प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगी एवं सीट रिक्त होने पर द्वितीय काउंसिलिंग 30/9/2025 को आयोजित होगी। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन, विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, आयु एवं अनिवार्य अर्हताएं, प्रत्येक श्रेणी एवं वर्ग में उपलब्ध सीटों की संख्या, फीस इत्यादि प्रवेश नियमों के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://dsvckvdurg.ac.in एवं http://cgkvmis.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
समस्त आवेदकों को सूचित किया जाता है कि इस सूचना के पश्चात् प्रवेश काउंसिलिंग के संबंध में समस्त सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट में ही प्रकाशित होगी । आवेदकगण निरन्तर विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहे।
