ऑनलाइन आवेदन, मार्च से ऑफलाइन परीक्षा | Online Application, Offline Exam from March

Share this

कवर्धा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुर्ग के हेमचंद विवि द्वारा तीन साल बाद ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मिली जानकारी अनुसार वार्षिक परीक्षाएं होली के बाद 13 मार्च से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय जल्द ही टाइम टेबल भी जारी कर देगा। विद्यार्थी अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। उनके पास मात्र डेढ़ महीने के समय बचा है। विश्वविद्यालय पूरी तरह से ऑफलाइन परीक्षा लेगा।

दूसरी ओर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रिंट कॉपी जमा किए जाने साेमवार को अंतिम तारीख थी। इस दिन भी कई परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है। विवि द्वारा बीते दिसंबर माह से वार्षिक परीक्षा को लेकर आवेदन भरा जा रहा था। इस दौरान तीन बार विवि ने आवेदन भरे जाने को लेकर तारीख बढ़ाई थी। वर्तमान में 22 जनवरी तक अंतिम बार समय बढ़ाया गया था।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हॉर्डकॉपी जमा करने की अंतिम तारीख सोमवार 23 जनवरी थी। अब परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख खत्म हो गई है। अब तक पूरे जिले में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी पीजी कॉलेज कवर्धा में हैं। यहां पीजी व यू जी के विभिन्न पाठ्यक्रम मिलाकर करीब 4 हजार विद्यार्थी है। इनकी परीक्षा मार्च माह से होनी है।

रोके गए परीक्षा परिणाम जारी: इधर रोके गए परीक्षा परिणाम भी विवि की ओर से जारी किए जा रहे है। सोमवार को विवि ने वार्षिक व पूरक परीक्षा वर्ष 2020, 2022 अंतर्गत बीए भाग -03, बीएभाग-03(पूरक) बीए भाग- एक व दो के परिणाम जारी किए है। इसी तरह 20 जनवरी को विवि ने वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 अंतर्गत पीजीडीसीए (एक्स), एमए हिंदी (फाइनल), एमए समाजशास्त्र (अंतिम), बीकॉम पार्ट-03, एमए राजनीति विज्ञान (फाइनल), बीएससी पार्ट-03 के परिणाम जारी किए है।

लगातार 3 साल से घर बैठे पास हुए परीक्षार्थी

बीते तीन वर्ष से कोरोना का दौर रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा ली गई है। इसके तहत विवि द्वारा अपने पोर्टल में प्रश्न पत्र अपलोड किया जाता था। फिर से घर बैठे परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका में लिखना था। इसके बाद उत्तरपुस्तिका को अपने केन्द्र में जमा करना होता था। घर बैठे परीक्षा के चक्कर में बीते तीन वर्ष से परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक आया है। लेकिन, इस वर्ष ऑफलाइन परीक्षा होगी। इसके चलते आवेदन कम आए है।

ऑफलाइन परीक्षा में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए सहित अन्य संकाय के नियमित व प्राइवेट स्टूडेंट्स शामिल होंगे। फरवरी माह में प्रायोगिक परीक्षाएं लेने की तैयारी चल रही है। इसके लिए आंतरिक परीक्षक और बाह्य परीक्षक की नियुक्ति होगी। परीक्षार्थियों को पूरी तरह जांच करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के संबंध में कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा संबंधितों की बैठक ले चुके है। इधर छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। समय सारिणी का इंतजार है। काॅलेजों में क्लास लग रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  आसमान में छोड़े गुब्बारे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान | Balloons released in the sky, those who did excellent work were honored