बीएफएससी में प्रवेश के लिए जारी है आनलाइन पंजीयन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत स्व. श्री पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय, कवर्धा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीएफएससी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश NEET (UG) 2025 की परीक्षा परिणाम की प्रावीण्यता सूची के आधार पर दिया जाना है जिसकी काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन 21 अगस्त से 8 सितम्बर 2025 तक (11ः59 मध्यरात्रि तक) नियत है। पंजीयन के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए दस्तावेज सत्यापन 18 सितंबर को स्व. श्री पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय, मजगांव रोड, सेवईकछार, कवर्धा में प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी तथा सीट रिक्त होने पर Mop-up प्रवेश 7 अक्टूबर को होगी। प्रवेश हेतु आवेदन एवं विस्तृत जानकारी लिंक http://dsvckvdurg.ac.in एवं विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://cgkvmis.cg.nic.in पर उपलब्ध है। समस्त आवेदकों को सूचित किया जाता है, कि सूचना के पश्चात् प्रवेश काउंसिलिंग के संबंध में समस्त सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही प्रकाशित होगी। आवेदकगण निरंतर विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का किया सम्मान