युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बाइक, साइकिल और कार को मारी टक्कर, डॉगी को भी रौंदा | The young man hit two bikes, cycles and four wheelers with a high speed Scorpio, also trampled the dog

Share this

कोरबाएक घंटा पहले

कोरबा जिले के ग्राम खम्हरिया में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने अपनी स्कॉर्पियो से 2 बाइक, एक साइकिल और एक चारपहिया वाहन के साथ ही एक मकान को भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। युवक का गांव में ही रहने वाले चचेरे भाई के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम खम्हरिया में रहने वाले सुनील केवट का अपने चचेरे भाई वीरेंद्र केवट के साथ कोई पुराना विवाद था, जिसे लेकर रविवार को पहले तो दोनों के बीच बहस हुई, फिर मामला बढ़ते-बढ़ते गालीगलौज तक पहुंच गया। इसके बाद देर रात फिल्मी स्टाइल में सुनील अपनी स्कॉर्पियो पर चढ़ा और तेज रफ्तार से एक के बाद एक 2 बाइक, एक साइकिल और चचेरे भाई वीरेंद्र की एक चारपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

कुत्ते को भी मार डाला।

कुत्ते को भी मार डाला।

इससे सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद उसने एक अपनी गाड़ी से एक घर को भी जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर लिया। वहीं एक कुत्ते पर भी अपनी गाड़ी आरोपी ने चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सुनील ने खुद अपनी स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।

क्षतिग्रस्त गाड़ियां।

क्षतिग्रस्त गाड़ियां।

इधर इस घटना का विरोध करने की हिम्मत किसी गांववाले ने नहीं की। सभी खिड़की से पूरी घटना को केवल देखते रहे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। वहीं दोनों पक्ष यानी सुनील केवट और उसके चचेरे भाई वीरेंद्र के बीच हो रही गालीगलौज की घटना को भी कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

घर को भी पहुंचाया नुकसान।

घर को भी पहुंचाया नुकसान।

READ MORE  ओपीडी के बाहर 23 डॉक्टरों के नाम का बोर्ड: 11 इस्तीफा दे चुके, एक का ट्रांसफर, एक छुट्टी पर | Board of names of 23 doctors outside OPD: 11 resigned, one transferred, one on leave

घटना के बाद गांववाले हरदीबाजार थाने पहुंचे और वहां घटना की जानकारी दी। इस मामले में जिन लोगों की बाइक और साइकिल क्षतिग्रस्त हुई है, उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सुनील और वीरेंद्र केवट ने भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

घर को भी गाड़ी से मारी टक्कर।

घर को भी गाड़ी से मारी टक्कर।

सर्विसिंग में देर होने पर नाराज युवक ने अपनी एक्टिवा में लगा दी थी आग

पिछले साल नवंबर के महीने में बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित होंडा कंपनी के शोरूम और वर्कशॉप में एक्टिवा की सर्विसिंग में देर होने पर युवक भड़क गया था। उसने अपनी गाड़ी को एजेंसी के सामने खड़ा किया और पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी थी। घटना से हड़कंप मच गया था। एजेंसी संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था।

अपनी गाड़ी में भी आरोपी ने लगाई आग।

अपनी गाड़ी में भी आरोपी ने लगाई आग।

राजीव गांधी चौके के पास रहने वाला नितिन लाल शनिवार को अपनी एक्टिवा को सुधरवाने के लिए तिफरा स्थित होंडा एजेंसी आया था। उसकी गाड़ी की सर्विसिंग में देर हो रही थी, इससे युवक नाराज हो गया। उसने अपनी एक्टिवा को एजेंसी के सामने खड़ा किया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी।

इस तरह की और भी घटनाएं सामने आई थीं.. नीचे पढ़ें

साथ नहीं गई पत्नी तो पति ने स्कूटी को लगाई थी आग

READ MORE  पाटन का राजनीतिक भूगोल बदलने में जुटे जिला भाजपाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा

दिसंबर 2022 में भिलाई से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें सपना टॉकीज के पास नंदिनी रोड पावर हाउस निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी थी। आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया था। पत्नी विवाद के चलते किराये पर दूसरी जगह रहती थी। आरोपी ने अपनी पत्नी को साथ में रायपुर चलने के लिए कहा था। उसने साथ में चलने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसकी स्कूटी में आग लगा दी थी। एक अन्य घटना में दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को भी आग लगा दी थी। दोनों मामलों में छावनी पुलिस ने केस दर्ज किया था।

दूसरी घटना भिलाई के प्रगति नगर आदर्श मार्केट में हुई थी। शिकायतकर्ता दिलीप गेडाम ने 7 दिसंबर की शाम अपनी बाइक को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। शाम को 7 बजे वो बाहर निकला, तो उसकी बाइक में आग लगी थी। पास में ही मोहल्ले में रहने वाले निर्मल कुमार उर्फ सल्गू और उसका साथी दीपक खड़ा था। शिकायतकर्ता को देखकर वे दोनों वहां से भाग खड़े हुए थे। शिकायतकर्ता ने अपने बेटे और मोहल्ले वालों की मदद से आग को बुझाया।

खबरें और भी हैं…